{"_id":"6914ce848dfdeded1c00e4fa","slug":"jewellery-was-stolen-from-couple-by-throwing-chilli-powder-in-their-eyes-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सराफ दंपती की आंखों में मिर्च झोंककर लूटे थे गहने, पुलिस ने गिरफ्तार किए जीजा-साले; तीन बदमाशों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सराफ दंपती की आंखों में मिर्च झोंककर लूटे थे गहने, पुलिस ने गिरफ्तार किए जीजा-साले; तीन बदमाशों की तलाश
Wed, 12 Nov 2025 11:58 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:58 PM IST
सार
सराफ दंपती से रास्ते में बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट को अंजाम दिया था। बदमाश बुधवार को चोरी का माल बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। फरार तीन बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के नगला केशो के पास 8 अक्तूबर को सराफ दंपती से लूट मिर्ची गैंग ने की थी। पुलिस ने गैंग में शामिल आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया। उनके कब्जे से एक किलो 640 ग्राम चांदी, 160 मिली ग्राम सोने के गहने, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। लूट में शामिल रहे तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि थाना डौकी निवासी संजय कुमार की कबीस चौकी के पास दुकान है। 8 अक्तूबर को दुकान बंद कर वह स्कूटर से पत्नी के साथ घर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे नगला केशो के पास बाइक सवार बदमाशों ने दंपती की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 8 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग व 10 हजार रुपये लूट लिए थे।
बुधवार को चेकिंग के दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड बाग अछरू अंडरपास से दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में छारबाग, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद निवासी सूरज वर्मा और उसका साला पठपरा, डौकी निवासी मनमोहन वर्मा हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में मनमोहन ने पुलिस को बताया कि संजय की दुकान के बगल में उसके चाचा की हलवाई की दुकान है। जिस पर बैठकर उसने कई दिन रेकी की थी। उसने अपने जीजा सूरज और कालू व सोनू व एक अन्य के साथ लूट की योजना बनाई थी। वारदात के दिन चाचा की दुकान पर जीजा सुरेश को बैठाया था।
जैसे ही दंपती दुकान से निकले, जीजा ने इशारा कर दिया। रास्ते में मनमोहन ने सुनार की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला था। अन्य तीन बदमाश बैग छीन कर भागे थे। बुधवार को चोरी का माल बेचने जा रहे थे तभी पकड़े गए।
आरोपियों से मिले सोने-चांदी के आभूषण
सूरज के पास एक मोबाइल, एक बाइक और 320 रुपये, मनमोहन के पास एक किलो 640 ग्राम चांदी, 160 मिली ग्राम सोने के आभूषण, स्टील के टिफिन में पुराने चांदी के आभूषण मिला है। मनमोहन ने बताया कि वह 7 अक्तूबर को घटना करने वाले थे, लेकिन उस दिन संजय आगरा चला गया। पत्नी शाम 5 बजे ही दुकान बंद करके चली गई थी।
वहीं, घटना करने के बाद मनमोहन इंदौर और सूरज हरियाणा भाग गया था। लूट के बाद बदमाशों का पता लगाने में जुटी पुलिस ने सबसे पहले आसपास के संदिग्धों के बारे में पता किया। इस दौरान मनमोहन पर शक हुआ तो उसकी सीडीआर निकाली गई। घटना वाले दिन उसकी अपने जीजा सूरज वर्मा से कई बार बात हुई थी। सूरज के बारे में जानकारी की गई पता चला कि वह नशा करता है। घटना के समय सूरज की लोकेशन भी मिली।