फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery stolen by breaking the locks of a jeweler's shop suspect seen in CCTV footage

Agra: सराफ की दुकान के ताले तोड़कर जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में नजर आया संदिग्ध; पुलिस कर रही जांच

Tue, 24 Dec 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

आगरा के नरीपुरा में सराफ की दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध नजर आया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Jewellery stolen by breaking the locks of a jeweler's shop suspect seen in CCTV footage
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नरीपुरा (शाहगंज) में रविवार रात चोरों ने सराफ की दुकान से लाखों के जेवर चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया है। पुलिस उसके बारे में पड़ताल कर रही है। जेवरों की कीमत 5 लाख से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन


घटिया आजम खां निवासी विनोद वर्मा की नरीपुरा में श्रीबालाजी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह क्षेत्रीय लोगों ने ताले टूटे होने की जानकारी दी। वह दुकान पर पहुंचे, दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। चोर 85 ग्राम सोने के आभूषण और तीन किलो से अधिक चांदी के जेवर ले गए।
विज्ञापन


घटना से दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सर्द रात में चोर सक्रिय हैं। इसके बावजूद पुलिस की गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। एक संदिग्ध नजर आया है। हाथों में औजार लिए है। वह पहले भी क्षेत्र में देखा गया था। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed