फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery and cash worth Rs 1.50 lakh stolen after breaking the locks of the house

Agra News: मकान के ताले तोड़ कर 1.50 लाख के जेवर-नकदी किए चोरी

Wed, 21 May 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 1.50 lakh stolen after breaking the locks of the house
मैनपुरी। मोहल्ला खरगजीत नगर में मंगलवार को चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर अलमारी और बक्से में रखे करीब एक लाख रुपये के जेवर और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। देर रात परिजन घर लौटे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीत नगर में रेखा देवी किराए के मकान में रह रहीं हैं। उन्होंने बताया कि 20 मई को वह पुत्री के साथ मायके नवाबगंज फर्रुखाबाद शादी में शामिल होने गई थीं। शाम के समय उन्हें पड़ोस के युवक ने फोन पर चोरी होने की सूचना दी। देर रात करीब 10 बजे वह घर लौटीं तो देखा कि अलमारी और बक्से के ताले टूटे थे। उन्होंने बताया कि चोर एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी टॉप्स, पायल और 50 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed