{"_id":"69d32ba704ebbca0b90ace8e","slug":"jewellers-protest-in-agra-traders-oppose-turnover-based-trade-license-fee-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जानें क्या है टर्नओवर आधारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क, जिस पर भड़के सराफा कारोबारी; आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जानें क्या है टर्नओवर आधारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क, जिस पर भड़के सराफा कारोबारी; आंदोलन की दी चेतावनी
Mon, 06 Apr 2026 09:12 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:12 AM IST
सार
नगर निगम के टर्नओवर आधारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में सराफा व्यापारियों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। व्यापारियों का कहना है कि यह टैक्स छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ डालता है और समान कर प्रणाली लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा नगर निगम की ओर से सराफा कारोबारियों पर लगाए एक टर्नओवर आधारित ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में रविवार शाम को एमजी रोड स्थित एक होटल में सराफा व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर इस नई नीति को भेदभावपूर्ण बताया और आर-पार की लड़ाई का एलान किया। व्यापारियों ने कहा अन्य व्यवसायों के लिए टैक्स की दरें निश्चित हैं, जबकि सराफा कारोबारियों पर टर्नओवर के आधार पर 4,000 से 50,000 रुपये तक का भारी टैक्स लगाया जा रहा है। यह छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है।
विज्ञापन
आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने तर्क दिया कि नगर निगम 1997 के पुराने आदेश का हवाला दे रहा है, जो जीएसटी लागू होने के बाद अब तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन वर्तमान व्यापारिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी के लिए समान कर प्रणाली लागू करे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही निगम प्रशासन से वार्ता की जाएगी। यदि समाधान नहीं निकला, तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान अशोक अग्रवाल, धीरज वर्मा, देवेंद्र गोयल और आलोक वर्मा समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।