फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash worth two and a half lakh stolen by masking in the house

Agra News: मकान में नकब लगाकर ढाई लाख के जेवर-नकदी चोरी

Fri, 18 Aug 2023 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Aug 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth two and a half lakh stolen by masking in the house
मकान में नकब लगाकर ढाई लाख के जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन

- मानिकपुर असरोही में हुई वारदात, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। गांव मानिकपुर असरोही स्थित एक मकान में नकब लगाकर चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर असरोही निवासी रविंद्र सिंह बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी सोने के लिए गए। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर एक कमरे में प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर चोर करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी, सोने की चूड़ियां, अंगूठी सहित करीब 2.50 लाख रुपये का सामान आदि चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह परिजन जागे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed