फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash theft by breaking the locks of the house in Sikri

सीकरी में घर के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

Mon, 07 Feb 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash theft by breaking the locks of the house in Sikri
फतेहपुर सीकरी। कस्बा के इस्लामगंज मोहल्ले में शनिवार की रात बंद घर का ताला तोड़कर चोर 15 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इस्लामगंज निवासी ओमवती पत्नी स्व. मुन्ना ने पुलिस को बताया कि वह बेटियों के साथ चार फरवरी को मायके में बीमार मां को देखने बयाना गई थीं। रात में चोर छत के रास्ते से घर में पहुंच गए। कमरों में लगे ताले तोड़कर 15 हजार रुपये, चार जोड़ी पायजेब, चांदी के सिक्के, नथ, टॉप्स, झुमकी आदि सामान उठा ले गए। बेटियों का गुल्लक भी तोड़ डाला।

रविवार को मायके से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसओ भीम सिंह जवाला ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed