फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelers murder case: Criminal killed in encounter  6 inspectors including three outpost in-charges line duty

ज्वेलर्स हत्याकांड: बदमाश मुठभेड़ में किया ढेर...तीन चौकी प्रभारी सहित 6 दरोगा लाइन हाजिर, नई SOG टीम बनेगी

Sun, 11 May 2025 07:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 May 2025 07:42 AM IST
सार

आगरा के सिकंदर में क्षेत्र में ज्वेलर्स हत्याकांड में पुलिस टीम ने बदमाश अमन को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस आयुक्त ने इस पूरे मामले की समीक्षा की। इस दौरान लापरवाही करने वाले तीन चौकी प्रभारी सहित 6 दरोगा लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Jewelers murder case: Criminal killed in encounter  6 inspectors including three outpost in-charges line duty
Agra Encounter - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर बालाजी ज्वेलर्स के यहां लूट और सराफ की हत्या के सनसनीखेज मामले में बदमाशों की खोजबीन में लगाई गईं टीमों में शामिल कई पुलिसकर्मियों ने काम ही नहीं किया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने समीक्षा की तो लापरवाही सामने आई। इस पर सिकंदरा और न्यू आगरा थाने में तैनात छह दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है। सिटी सर्किल के कई थानेदारों पर भी लापरवाही में गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


 

सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर 2 मई को बालाजी ज्वेलर्स के यहां लूट और कारोबारी योगेश चौधरी की हत्या की गई थी। पुलिस ने लूट का खुलासा किया था। बदमाश अमन मुठभेड़ में मारा गया गया था। उसके भाई और पिता को जेल भेजा गया था। 50 हजार रुपये का इनामी फारुख फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: चारपाई पर पड़ी लाश, चारों ओर बिखरा खून...ऑटो चालक को फावड़े से काट डाला; लाश की हालत देख कांप गए लोग


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने खुलासे में लगाई पुलिस टीमों की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी सिटी ने सिकंदरा थाने की चौकी प्राक्षी टॉवर के प्रभारी बबलू पाल, एसएसआई सिकंदरा सुनील कुमार, एसआई अरविंद कुमार, एसआई नरेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज डिवीजन न्यू आगरा अखिलेश कुमार, चौकी प्रभारी दयाल बाग थाना न्यू आगरा अमित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

ये भी पढ़ें -  आंधी का कहर: आगरा में गिरी दीवार... दो लोग घायल, खंभे टूटे और कई पेड़ भी गिरे; बाल-बाल बचा परिवार



 
विज्ञापन

आरआई को निर्देश दिए गए हैं कि सभी लाइन हाजिर दरोगा लाइन में नियमित ड्यूटी करेंगे। वह जेल के बंदियों की अदालतों में पेशी कराएंगे। दूसरी ओर, कई थानेदारों को भी इस केस में जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी भूमिका नहीं निभाई। वह भी जल्द ही लाइन भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा नेता से 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी, साझीदार ने किया विश्वासघात; भाजपा में शामिल होते ही बदल गए तेवर



 

एसओजी की नई टीम बनेगी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि नई एसओजी का गठन नहीं होने तक पुरानी टीम काम करेगी। पुलिसकर्मियों को साक्षात्कार के बाद एसओजी के लिए चयनित किया जाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो 5 मई की रात पुलिस को बदमाशों की सटीक लोकेशन मिली थी। दबिश पर भेजने के लिए जब पुलिसकर्मियों को मोबाइल मिलाए गए तो बंद आ रहे थे। बाद में सभी ने अलग-अलग बहाने बनाएं। पुलिस आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया। अब नई एसओजी का गठन किया जाएगा। इसमें मेहनती और ईमानदार पुलिसकर्मियों को तैनाती दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed