फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jayant chaudhry

अर्द्धसैनिक बलों के लिए भी हो वन रेंक-वन पेंशन: जयंत

Mon, 17 Oct 2016 12:50 AM IST
अर्द्धसैनिक बलों के लिए भी हो वन रेंक-वन पेंशन: जयंत
अर्द्धसैनिक बलों के लिए भी हो वन रेंक-वन पेंशन: जयंत Updated Mon, 17 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
jayant chaudhry
अर्द्धसैनिक बलों के लिए भी हो वन रेंक-वन पेंशन: जयंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने रविवार को गांव डिठवार से दूरा तक  समर्थकों के साथ लगभग सात किलोमीटर कीएकता पदयात्रा की। इसके समापन के मौके पर उन्होंने कहा कि पैरा मिल्ट्री फोर्स के लिए भी सेना की तरह वन रैंक-वन पेंशन होनी चाहिए। उन्होंने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक पर पूरा देश सेना के साथ है लेकिन इसके सुबूत सार्वजनिक किए जाना ठीक  नहीं है। शहीद सैनिकों के लिए शहीद स्मृति ग्राम विकास योजना, प्रथक फंड बनाकर गांवों का विकास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व ग्राम डिठवार में पदयात्रा के शुभारंभ पर शाम साढ़े चार बजे उन्होंने कहा किसानों का विकास, बिजली, सड़क जैसे मुद्दे गायब हैं। लोगों को लव जेहाद, पलायन, पाकिस्तान, रामलला के मुद्दों में उलझाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिवार में बचकानी बातों पर जंग छिड़ी है। केंद्र सरकार कहती है यूपी में 99 फीसदी गांवों का विद्युतीकरण हुआ है, यूपी सरकार की रिपोर्ट में 77 प्रतिशत है। इसी तरह केंद्र के आंकड़ों में 1.5 करोड़ टायलेट बने हैं जबकि यूपी सरकार के 55 लाख। यह अंतर क्यों है। क्या पैसा जेबों में गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में लखनऊ में साढ़े चार किलोमीटर की मेट्रो बनी है। आगरा की मेट्रो कहां है, आगरा के एयरपोर्ट का क्या हुआ, डा. बीआरए यूनिवर्सिटी का बुरा हाल क्यों है, इसे तो केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने हरित प्रदेश का मुद्दा भी उठाया। कहा छोटे प्रदेश होंगे तो सबका विकास होगा। सभा की अध्यक्षता जवाहर सिंह ने  तथा संचालन जिलाध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने किया। इस बीच सिकरौदा पर पदयात्रा का स्वागत किया गया। लगभग डेढ़ घंटे में सात किमी की पदयात्रा दूरा बीज गोदाम पर पहुंची जंहा पर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, ब्रजेंद्र सिंह, नेमी चंद्र आदि ने साफा बांध कर तलवार भेंट कर जयंत चौधरी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed