{"_id":"61fe573ff836277fd644073a","slug":"jayant-chaudhary-targets-cm-yogi-adityanath-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी पर जयंत का तीखा हमला: मथुरा में बोले- दो लड़कों का गरम खून देख सर्दी में छूट रहा बाबा का पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी पर जयंत का तीखा हमला: मथुरा में बोले- दो लड़कों का गरम खून देख सर्दी में छूट रहा बाबा का पसीना
Sat, 05 Feb 2022 04:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Feb 2022 04:23 PM IST
सार
यूपी चुनाव में नेताओं की बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा पलटवार किया है।
विज्ञापन
गोवर्धन में सभा संबोधित करते जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में रालोद प्रत्याशी चौधरी प्रीतम सिंह के लिए जनसभा संबोधित कर वोट मांगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर जयंत चौधरी ने तीखे अंदाज में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमारा खून गरम है, गरम ही रहेगा। दो लड़कों की गर्मी देख सर्दी में बाबा का पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने कहा कि हम किसानों की बात करते हैं। समाज के हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के आंदोलन के आगे विवश होकर झुकने के साथ तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। लेकिन किसानों की सभी बातें नहीं मानी गईं। सरकार द्वारा किया गया, कोई भी वादा पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
'किसानों को नहीं मिल रहा फसलों का भाव'
कस्बा सौंख में जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया ने कहा कि गन्ना किसानों को अपनी फसलों का भाव नहीं मिल रहा है। सरसों, आलू के किसानों को भी अपनी फसलों का भाव नहीं मिल रहा है। आज सरकार किसानों की सरसों की फसल पर ध्यान न देकर पॉमऑयल पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos