{"_id":"620224f407e6cf1f4324bae1","slug":"jayant-chaudhary-paid-tribute-to-subedar-major-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद मुखिया पहुंचे आगरा: जयंत चौधरी ने सूबेदार मेजर को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद मुखिया पहुंचे आगरा: जयंत चौधरी ने सूबेदार मेजर को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस
Tue, 08 Feb 2022 01:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:38 PM IST
सार
जयंत चौधरी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि चाहर वाटी का लाल शहीद हो गया। इसलिए चुनाव प्रचार करना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
सूबेदार मेजर को नमन करते जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी मंगलवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने अकोला क्षेत्र के गांव नंगला श्याम में सूबेदार मेजर संजय चाहर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सेना में सूबेदार मेजर संजय चाहर (45) का रविवार की रात दिल का दौरा पड़ने से महाराष्ट्र के अहमदनगर में निधन हो गया था। मंगलवार को उनका पार्थिवर शरीर आगरा लाया गया।
विज्ञापन
सूबेदार को श्रद्धांजलि देने के बाद रालोद मुखिया खेरागढ़ के कस्बा कागारौल में आयोजित भाईचारा जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जयंत ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि चाहर वाटी का लाल शहीद हो गया। मैं वहां पर गया और शहीद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों के पड़ोस में एक सैनिक का निधन हो गया है, इसलिए चुनाव प्रचार करना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
रालोद मुखिया ने कहा कि बस इतना कहना चाहता हूं कि ये चुनाव यूपी के भविष्य का चुनाव है। जयंत चौधरी ने दो मिनट में अपनी बात खत्म करते हुए खेरागढ़ विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी ठाकुर रौतान सिंह के लिए जनता से वोट की अपील की। इससे पूर्व क्षेत्रीय लोगों ने जयंत चौधरी को 151 मीटर लंबा साफा बांधकर स्वागत किया।
विज्ञापन