फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaya Kishori's Spiritual Session: Unlocking Secrets to Overcome Life's Challenges

UP:  आगरा में होने जा रहा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र, जीवन की समस्याओं से पार पाने का देंगी अनमोल उपाय

Sat, 13 Sep 2025 07:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 07:56 AM IST
सार

 जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक सत्र 16 सितंबर को सूरसदन में होगा। इस आयोजन में वे महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों को आध्यात्म से जोड़ेंगी।

विज्ञापन
Jaya Kishori's Spiritual Session: Unlocking Secrets to Overcome Life's Challenges
जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवांजलि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक और प्रेरक वक्ता जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक सत्र 16 सितंबर को सूरसदन में होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जया किशोरी महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों को आध्यात्म से जोड़ेंगी। वह बताएंगी कि आध्यात्म की मदद से कैसे जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


अमर उजाला और तपन ग्रुप पावर्ड बाय कृष्णा कच्ची घानी सरसों का तेल की ओर से जीवांजलि आध्यात्मिक सत्र का आयोजन सूरसदन में किया जाएगा। इस आध्यात्मिक सत्र के जरिये समाज के सभी वर्गों के सामने मौजूद मानसिक चिंता और सामाजिक, पेशेगत व अन्य चुनौतियों से निपटने में आध्यात्म का महत्व समझाएंगी।
विज्ञापन


वह बताएंगी कि कैसे नैतिक मूल्य, सकारात्मक सोच को आध्यात्मिक चेतना से जोड़कर सभी समस्याओं से पार पाया जा सकता है। यह प्रेरणादायी सत्र शहरवासियों को एक नई दिशा और दृष्टि देगा। कार्यक्रम में प्रवेश आमंत्रणपत्र से ही मिलेगा। कार्यक्रम के एसोसिएट स्पांसर डॉ. नरेश शर्मा न्यूरो फिजीशियन, गणपति ग्रुप, गोविंद पंसारी, साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्रालि. रेनबो आईवीएफ, डीएसएम सोल, सहयोगी मैजिक फ्रेम्स, डॉ. उमेश देवज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed