फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jawaharlal Nehrus statue stolen in Agra

आगरा के नैनाना जाट से जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा ले गए चोर, चोरी से लोगों में गुस्सा

Wed, 02 Jan 2019 07:26 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 02 Jan 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Jawaharlal Nehrus statue stolen in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव नगला बिहारी चंद के मौजा नैनाना जाट में लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा चोरी कर ली गई। चोर प्रतिमा को उखाड़कर ले गए। नेहरू पार्क में यह प्रतिमा 50 वर्ष पूर्व स्थापित की गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह को लोग पहुंचे तो प्रतिमा न देख हैरान रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थोड़ी देर में भारी भीड़ जमा हो गई। लोग हैरान थी कि इतनी बड़ी प्रतिमा को कैसे चोरी कर लिया गया। गुस्सा पुलिस पर भी था क्योंकि माना गया कि रात में पुलिस गश्त नहीं थी। 
विज्ञापन


लोगों ने आस पास काफी तलाश किया। प्रतिमा कहीं नहीं मिली। इससे साफ हो गया कि कोई उसे उखाड़कर चोरी कर ले गया है। यह भी साफ था कि यह काम कोई अकेले नहीं कर सकता है। आशंका जाहिर की गई कि इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है।  पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही पूरा खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीर्णोद्धार से पहले ही हो गई वारदात
आगरा। कांग्रेस नेताओं ने 15 जून को डीएम से मिलकर कहा था कि मूर्ति का और पार्क का जीर्णोद्धार कराया जाए। इस पर डीएम ने 20 जून को पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। यह रिपोर्ट अभी तक प्रशासन तक नहीं पहुंची है। इससे पहले ही मूर्ति चोरी हो गई।

कांग्रेसियों में रोष, पुनिया भी पहुंचे

मूर्ति चोरी की घटना से कांग्रेसियों में भारी रोष है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि  यह  शर्मनाक घटना है। इसका पता चलने पर राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को तहरीर दी गई। इस पर लाली, रामू, बनवारी समेत 50 लोगों के दस्तखत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed