Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jawaharlal Nehru's Special Connection with Agra: JALMA Institute and Jawahar Bridge Among His Gifts

यूपी: कभी खुली कार में घुमाया ताजमहल, कभी आइजनहॉवर को ले गए गांव; पंडित नेहरू के आगरा से जुड़े किस्से

Sat, 14 Nov 2026 12:25 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 12:25 PM IST
सार

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का आगरा से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने जापान के सहयोग से जालमा इंस्टीट्यूट की स्थापना में भूमिका निभाई और यमुना पर पहले सीसी पुल की सौगात दी, जिसका नाम जवाहर पुल रखा गया।
 

विज्ञापन
Jawaharlal Nehru's Special Connection with Agra: JALMA Institute and Jawahar Bridge Among His Gifts
पंडित जवाहरलाल नेहरू - फोटो : अमर उजाला और आर्काइव इंटरनेट

विस्तार

 देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की शनिवार को जयंती है। उनका आगरा से न केवल लगाव रहा, बल्कि परिवार का जुड़ाव भी था। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह लगभग हर साल आगरा आए और कुष्ठ रोग के निदान के लिए जापान के सहयोग से जालमा इंस्टीट्यूट (जापान लेप्रसी मिशन फॉर एशिया) और यमुना नदी पर पहले सीसी पुल की सौगात दी थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कांग्रेस महासमिति के अधिवेशन से लेकर लेडी माउंटबेटन को ताजमहल दिखाने आए। अमेरिकी राष्ट्रपति डेविड आइजनहॉवर को लड़ामदा गांव तक खुली कार में लेकर गए थे। अमर उजाला में पं. नेहरू ने कई लेख भी लिखे, जिन्हें संपादकीय पेज पर प्रकाशित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के पुराने पन्नों में देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का आगरा से जुड़ाव दर्ज है। वह आजादी से पहले असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय आए थे। इसके बाद वर्ष 1951 में तत्कालीन सेनाध्यक्ष के साथ आगरा एयरफोर्स में एक सैन्य कार्यक्रम में शरीक हुए। इसी साल 27 और 28 मार्च 1951 को वह लेडी माउंटबेटन, बेटी इंदिरा गांधी, सचिव एमओ मथाई के साथ आगरा आए थे। तब उन्होंने लेडी माउंटबेटन को ताजमहल, आगरा किला, एत्माद्दौला, फतेहपुर सीकरी स्मारक दिखाए।
विज्ञापन

खुली कार में वह उनके साथ निकले तो लाखों लोग सड़कों के किनारे खड़े रहे। एमजी रोड पर ग्रांड इंपीरियल होटल में वह और लेडी माउंटबेटन रुके थे, जिनके विजिटर बुक में हस्ताक्षर अब भी होटल प्रबंधन के पास मौजूद हैं। ठीक एक साल बाद वह 20 जनवरी 1952 को आगरा के साथ हाथरस और सादाबाद में चुनावी सभाएं संबोधित करने के लिए आए थे।

 

6 जुलाई 1953 को कांग्रेस महासमिति के अधिवेशन में तत्कालीन प्रधानमंत्री के रूप में पं. नेहरू आगरा क्लब आए थे। तब महासमिति की बैठक जीवनी मंडी के लक्ष्मी मिल कंपाउंड में हुई थी। शाम को आगरा क्लब के मैदान में सभा हुई। इसके बाद दिसंबर 1959 को वह अमेरिकी राष्ट्रपति डेविड आइजनहॉवर के साथ आगरा आए और ताजमहल दिखाने के बाद बिचपुरी के पास लड़ामदा गांव की गलियों में पैदल चले। वह खुली कार में उन्हें लड़ामदा तक ले गए थे।
 

सिविल सोसायटी के राजीव सक्सेना के मुताबिक सेंट जोंस कॉलेज के शताब्दी समारोह, दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के कार्यक्रमों के साथ पंडित नेहरू वर्ष 1963 में यमुना नदी पर पहले सीसी पुल के शिलान्यास तक आगरा आते रहे। उन्हीं के सम्मान में इसका नाम जवाहर पुल रखा गया।


 

नेहरू ने कहा था, राज्य नहीं बन सकता आगरा
अमर उजाला के पन्नों में दर्ज है कि वर्ष 1956 में कांग्रेस के कार्यक्रम में आए तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने स्पष्ट कहा था कि आगरा राज्य नहीं बन सकता। उन दिनों आगरा को ग्वालियर और बुंदेलखंड के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को मिलाकर उत्तर प्रदेश से अलग कर राज्य बनाने का अभियान चल रहा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंच से कहा था कि आगरा को वह अलग राज्य नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed