फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jawahar Navedaya Vidyalaya

तत्कालीन प्रधानाचार्य के विरुद्ध एसआईटी ने लगाई चार्जशीट

Mon, 31 Jan 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navedaya Vidyalaya
भोगांव (मैनपुरी)। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी ने तत्कालीन प्रधानाचार्या के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। उन्हें छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने व साक्ष्य छिपाने का दोषी पाया गया है। एसपी ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है। मामले में विवेचना जारी है।
विज्ञापन

कस्बे के नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में जांच कर रही एसआईटी ने तत्कालीन प्रधानाचार्या सुषमा सागर को छात्रा की खुदकुशी का दोषी माना है। साक्ष्यों व बयान आदि के आधार पर पाया गया कि घटना के बाद से लगातार प्रधानाचार्या द्वारा सहयोग न करते हुए साक्ष्यों को छिपाए रखा गया। जांच अधिकारी/टीम को भी घटना से जुड़े अहम साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए। इसके अलावा मृतक छात्रा द्वारा लिखे गए पत्र व अन्य छात्राओं, गवाहों आदि के बयान से स्पष्ट है कि प्रधानाचार्या द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए पीड़ित मृतका को उचित काउंसलिंग उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके कारण छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वहीं मृतका की मां के बयान में भी यह बात सामने आई थी कि छात्रा घटना से कुछ दिन पूर्व से काफी दुखी व तनावग्रस्त थी। वहीं साथी छात्रों के व्यवहार से भी वह काफी आहत थी।
विज्ञापन

जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने
एसआईटी द्वारा की जा रही जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है। जो सभी को हैरान करने वाला हो सकता है। नवोदय विद्यालय में लैंगिक अपराध भी पनप रहा था, चार्जशीट में दो छात्राओं के बीच समलैंगिंक संबंधों की बात सामने आई है। इसको लेकर कुछ छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्या को लिखित में शिकायत भी दी गईं थीं। जिसमें एक छात्र का दूसरी छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में सोना व व्यवहार आदि शामिल था। उक्त शिकायतें भी प्रधानाचार्या द्वारा लंबे समय तक छिपाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन प्रधानाचार्या के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के संबंध में चार्जशीट दायर की गई है। उक्त मामले में विवेचना अभी भी जारी है।
अशोक कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed