{"_id":"56f830044f1c1bf158f15056","slug":"jawahar-bridge-works-start","type":"story","status":"publish","title_hn":" जवाहर पुल पर मरम्मत का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर पुल पर मरम्मत का काम हुआ शुरू
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जवाहर पुल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षतिग्रस्त जवाहर पुल की मरम्मत का काम रविवार दोपहर से शुरू हो गया। गुजरात से आई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के इंजीनियरों की टीम ने पुल के ऊपरी हिस्से में सामान पहुंचाने का काम किया। सोमवार को पुल को लिफ्ट किया जाएगा। इस कारण दोपहर एक से चार बजे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
टीम ने पुल में बियरिंग फिट करने के लिए काम शुरू कर दिया। दोपहर को सीढ़ी की मदद से पुल के तीनों ऊपरी हिस्सों में सामान पहुंचाया गया। जैक लगाकर सोमवार दोपहर को पुल को लिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद इसमें बियरिंग फिट करने के साथ ही अन्य काम किए जाएंगे। पुल के तीनों खंडों की मजबूती के लिए नौ बियरिंग को फिट करना है। अधिकारियों ने बताया कि पुल पर एक दिन छोड़कर काम किया जाएगा। पहले पुल के उस हिस्से को लिफ्ट किया जाएगा, जिसकी बियरिंग टूटने के कारण दरार आई थी। इसके बाद अन्य हिस्सों में काम किया जाएगा।