फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jat Mahasabha protests at Divisional Commissioner's office demanding reservation

Agra: जाट महासभा का आरक्षण की मांग पर मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, 12 जून को करेंगे किले पर कूच

Sat, 29 Mar 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 09:50 AM IST
सार

 अखिल भारतीय जाट महासभा ने केंद्रीय आरक्षण की मांग को लेकर कमिश्नरी पर धरना देकर मंडलायुक्त को  ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही 12 जून को आगरा किला में कूच का ऐलान किया। 
 

विज्ञापन
Jat Mahasabha protests at Divisional Commissioner's office demanding reservation
केंद्रीय आरक्षण की मांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अखिल भारतीय जाट महासभा ने केंद्रीय आरक्षण की मांग पर शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कई मांग रखी है।
विज्ञापन


शुक्रवार पूर्वाह्न महासभा के मंडल भर के लोग मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी के साथ ब्रज क्षेत्र के वीर योद्धाओं को सम्मान व केन्द्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग रखी। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलराज सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा आगरा किला के सामने लगवाई जाए।
विज्ञापन


 

शाहजहां पार्क का नाम वीर गोकुल सिंह या महाराजा सूरजमल के नाम पर रखा जाए। जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा सिकंदरा पर वीर योद्धा रामकी चाहर और राजाराम जाट की अश्वारोही प्रतिमा लगवाई जाए। सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से गृहमंत्री अमित शाह के जाट समाज आरक्षण के वादे को याद दिलाया गया। आरक्षण न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें -  प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: पांच साल पहले हुई शादी, ऐसे हुई मौत...पुलिस को देना पड़ा कंधा; अंतिम संस्कार कराया




 

12 जून को करेंगे किले पर कूच
युवा जाट महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी ने कहा कि 12 जून को आगरा किला में विजय दिवस मनाना चाहते हैं। 12 जून 1761 को महाराजा सूरजमल ने किले पर कब्जा किया था। इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी, तो युवा जाट महासभा 12 जून को आगरा किला के लिए कूच करेगी। प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह छौंकर, रामेश्वर चौधरी, डॉ.सुरेंद्र सिंह, जगदीश इंदौलिया, प्रवीण सिंह, बनै सिंह पहलवान, मान सिंह, जयप्रकाश चाहर, चौ. नवल सिंह, चौ. गुलबीर सिंह, सत्यवीर सिंह, मोहन सिंह चाहर, देवेंद्र चौधरी, अरविंद चाहर, मेघराज सोलंकी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने जिन सपा सांसद घर किया हमला, उनके बेटे के खिलाफ भी तहरीर; लगाए गए ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed