फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami 2024 CM Yogi duly worshiped Banke Bihari with Vedic mantras

Janmashtami 2024: अचानक ही बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे सीएम योगी, ठाकुर जी की छवि को अपलक निहारते रहे

Mon, 26 Aug 2024 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 11:48 AM IST
सार

सीएम योगी  बिना तय कार्यक्रम के वृंदावन पहुंचे। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने सभी इंतजाम किए। यहां बिहारी जी की छवि को सीएम योगी अपलक निहारते रहे। 
 

विज्ञापन
Janmashtami 2024 CM Yogi duly worshiped Banke Bihari with Vedic mantras
बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना की। श्रीहरि भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार के रूप में लीलाधर ने मां देवकी व वासुदेव के पुत्र के रूप में इस धरा पर अवतार लिया। श्रीमद्भागवत के शाश्वत मंत्रों के माध्यम से नई संजीवनी दी। भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यह बातें श्रीकृष्ण जन्मस्थान से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन




 

रविवार शाम को मथुरा में दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार सुबह 10 बजे पहुंचकर सबसे पहले गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने राधा-कृष्ण युगल सरकार की आरती उतारी। पंचाभिषेक किया।

सीएम योगी ने कहा कि कामना है कि प्रभु की कृपा से देश व प्रदेश पर सुख, समृद्धि बरसे। पांच हजार वर्ष पूर्व उन्होंने धर्म के पथ का अनुसरण करने, सत्य व न्याय की संदेश दिया था। उस मार्ग का अनुसरण देशवासियों को करना चाहिए। तभी विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के संबोधन के समय हजारों की संख्या में भक्त जन्मस्थान में मौजूद रहे। पूरा परिसर श्री कृष्ण कन्हैया लाल की जय, वृंदावन बिहारी लाल की जय, राधे रानी की जय जयकार से गुंजायमान हो गया।
 
विज्ञापन

गर्भगृह को देख सीएम हुए निहाल

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सीएम ने गर्भगृह में भी दर्शन किया। गर्भगृह को कारागार के रूप में सजाया या। सीएम इस दृश्य को पूरे समय अपलक निहारते रहे। सीएम ने यहां देशभर से आए श्रद्धालुओं का प्रदेश सरकार की ओर से स्वागत किया। सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, राजेश चौधरी, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 


 

सीएम योगी ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 के तहत वेटरनेरी कॉलेज के अशोका अतिथि गृह परिसर में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed