{"_id":"5e7753438ebc3e769c72250f","slug":"janata-karphyoo-ka-asar-kosi-news-agr4349773135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में दुकानों के नहीं खुले शटर, वाहनों के थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में दुकानों के नहीं खुले शटर, वाहनों के थमे पहिये
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। जनता कर्फ्यू का असर रविवार को नगर में देखने को मिला। एक तरफ पुलिस प्रशासन लगातार अपने काम में जुटा रहा, दूसरी ओर लोगों ने खुद को घरों में बंद कर प्रधानमंत्री के इस आह्वान का पुरजोर समर्थन किया। कोसीकलां एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता कर्फ्यू के दौरान अभूतपूर्व बंद रहा।
व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। वाहनों के पहिये भी पूरी तरह थमे रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही जरूरी काम से सड़कों पर नजर आए। लोगों ने अपने परिवार के साथ अलग-अलग तरीके से रविवार की छुट्टी मनाई। पुलिस भी पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की पेट्रोलिंग करती नजर आई। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सभी ने स्वागत किया। शनिवार की रात को ही ज्यादातर लोगों ने तय कर लिया कि रविवार को जनता कर्फ्यू में कैसे सहयोग करना है।
दूध विक्रेता भी जल्दी घर पहुंच गए। नगर के प्रमुख बाजार, पुराना जीटी रोड पंजाबी बाजार, सुभाष बाजार, बजाजा बाजार, सब्जी मंडी, लिंक रोड, बाईपास मार्केट पर एक ही दुकान नहीं खुली। नगर में अनेक स्थानों पर मेडिकल की दुकानें एहतियातन खुली थी।ं अल्पसंख्यक बस्तियों में भी बाजार बंद रहे थे। लेकिन लोग दुकानों के सामने खड़े होकर कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चर्चा करते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा पसरा रहा।