{"_id":"5b94deaa867a557ebd686ec2","slug":"janakpuri-palace-will-be-like-the-iskcon-temple-of-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर तैयार होगा जनकपुरी का महल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता के इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर तैयार होगा जनकपुरी का महल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
इस आकृति का होगा जनकपुरी का महल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में जनकपुरी महोत्सव में बनने वाले जनक महल का मॉडल तैयार हो गया है। काफी मशक्कत के बाद जनकपुरी आयोजन समिति ने जनक महल के मॉडल को अंतिम रूप दिया है। इस बार का जनक महल कोलकाता के इस्कॉन मंदिर की प्रतिकृति होगा। इस बार का जनक महल अन्य जनकपुरी की तुलना में अधिक भव्य बनाया जाएगा। कोलकाता से विशेष रूप से 50 कारीगर बुलाए गए हैं, जो इसका निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
जनकपुरी के आयोजन में विवादों के बीच कार्य गति पकड़ने लगे हैं। विजय नगर स्थित आशीष पैलेस गार्डन में जनक महल का निर्माण शुरू हो गया है। जनकपुरी में जनक महल के साथ-साथ पंजाब नेशनल बैंक के पास दशरथ महल भी बनाया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि दशरथ महल भी भव्यता में जनक महल को टक्कर देगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को विकास कार्यों की बैठक में विवाद के हालात बन गए। हालांकि इस बीच प्रभु राम के काम तेजी से चल रहे हैं। मुख्य आकर्षण जनक महल का निर्माण प्रारंभ हो गया है। जनक महल आशीष पैलेस गार्डन में बनाया जा रहा है। कोलकाता से आए कारीगर इसका निर्माण करते हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष मंडल के सदस्य विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने बताया कि जनक महल को बेहद भव्य बनाया जा रहा है। बताया कि विजय नगर में पंजाब नेशनल बैंक के पास दशरथ महल का निर्माण होगा, जो कि जनक महल की टक्कर का होगा। इसके साथ ही जनकपुरी क्षेत्र में करीब 18-20 तोरण द्वार बनाए जाएंगे। जनक महल पर दो भव्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा, जो जनक महल की शोभा में चार चांद लगाएंगे।
बिजली का अस्सी प्रतिशत काम पूरा
अध्यक्ष मंडल के सदस्य समीर चतुर्वेदी के मुताबिक टोरंट पावर ने करीब 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। दरअसल सड़कों का निर्माण तभी हो सकता था, जब टोरंट पावर भूमिगत केबल लाइन डालने का काम पूूरा कर ले ताकि बाद में खोदाई न करनी पड़ी। टोरंट का करीब 20 फीसदी काम है, जो कुछ दिन में समाप्त हो जाएगा। सड़क, नाली, नाले और खड़ंजे का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।