फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav preparations affecting due to internal dispute

‘राम’ की लीला से पहले जनकपुरी पर छिड़ी ‘महाभारत’, भाजपा सांसद से नाराज लोग

Sat, 22 Sep 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Sep 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav preparations affecting due to internal dispute
जनकपुरी कार्यक्रम स्थल पर मेयर नवीन जैन व कमेटी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ऐतिहासिक जनकपुरी आयोजन की तैयारियां इन दिनों बयानबाजी में उलझकर रह गई हैं। ताजा विवाद अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के काम रोकने के बयान से गहरा गया है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय जनता ने ऐसे बयान पर रोष जताया है। कहा है कि नेता अपनी बयानबाजी बंद करें, उन्हें भगवान श्रीराम की बारात के स्वागत की तैयारियां करने दें। जनकपुरी महोत्सव कमेटी के दो अध्यक्षों ने भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।
विज्ञापन


कई दिनों से ठंडा पड़ा जनकपुरी आयोजन का विवाद गुरुवार को उस समय फिर से शुरू हो गया, जब कठेरिया विजय नगर कॉलोनी पहुंचे थे। पार्षद नेहा गुप्ता के यहां जलपान के दौरान जनकपुरी में पांच अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया था। साथ ही एडीए के अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जब तक वे नहीं कहें, कोई काम शुरू न हो। इस पर जनकपुरी में अब फिर से ‘महाभारत’ हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद से नाराजगी

Janakpuri Mahotsav preparations affecting due to internal dispute
विजयनगर की पार्षद नेहा गुप्ता के आवास पर भाजपा सांसद व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जनकपुरी के काम पहले से ही देर से शुरू हुए हैं। ऐसे में सांसद को इन कामों को जल्द शुरू करवाने चाहिए था, जबकि वे इसके उलट इन कामों को रुकवाने का आदेश दे रहे हैं। 

इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए न तो सड़कों के निर्माण का ही काम शुरू हुआ है और न ही गलियों में नाली-खरंजे का। कई क्षेत्रों में तो नारकीय हालात हैं। साफ-सफाई को लेकर भी अभी कोई निर्देश नहीं हैं। 

जनक मंच को लेकर भी विवाद खड़ा कर दिया है। ऐसे में सांसद डॉ. रामशंकर की इस भूमिका से क्षेत्रीय लोग आहत हैं। बता दें कि इस बार जनकपुरी आयोजन शुरू से ही विवादों में रहा है। पहले कमेटी को लेकर विवाद था और अब सांसद के रुख ने विकास कार्य प्रभावित कर दिए हैं।

प्रभावित नहीं होगा आयोजन

जनकपुरी महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने बताया कि कोई चाहे कितना भी दबाव बना लें, लेकिन जनकपुरी आयोजन प्रभावित नहीं होगा। पूर्व के आयोजनों से भव्य होगा इस बार का जनकपुरी आयोजन। इसलिए कोई दबाव बनाने की कोशिश न करे। जिनको इस आयोजन की चिंता थी तो उन्हें पहले इससे जुड़ना चाहिए था। ऐन वक्त पर आकर काम खराब न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed