फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jan chopal

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नसरतपुर सुल्तानपुर में लगाई जनचौपाल

Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
jan chopal
कासगंज के नसरतपुर सुल्तानपुर में जनचौपाल में बोलते डीएम सीपी सिंह साथ में सदर विधायक देवेंद्र र? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विकासखंड के गांव नसरतपुर सुल्तानपुर में आयोजित हुई जनचौपाल में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत एवं जिलाधिकारी सीपी सिंह ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं और समस्याओं के निस्तारण के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनचौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण विकास कार्यों की स्थिति को जाना। जिलाधिकारी ने चौपाल में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का मौके पर सत्यापन कर जनता की समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण भी किया। गांव में राशन डीलर के खिलाफ शिकायतें मिलीं। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि राशन डीलर को निलंबित कर हटाया जाए। गांव में शौचालय निर्माण की स्थिति अच्छी न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। 28 तारीख तक समस्त शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए अन्यथा की स्थिति में ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी को सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालय की समीक्षा में पाया कि विद्यालय में 103 बच्चे व तीन अध्यापक हैं। जिलाधिकारी ने एक छात्र से 19 का पहाड़ा भी सुना। विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बाल विकास एवं पुष्टाहार की समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि 14 बच्चे कुपोषित हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और बच्चों को पुष्टाहार उपचार व पौष्टिक भोजन समय से उपलब्ध कराने, टीकाकरण कराने तथा उपचारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि बेटा-बेटी में फर्क न करें। बच्चों के प्रति एएनएम, आशाएं, शिक्षिकाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। 37 वृद्धजनों को नई पेंशन स्वीकृत हुई है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण रामायण सिंह यादव, डीसी मनरेगा अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed