फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jam on Yamuna Kinara and Fatehabad Road in Agra

Agra News: यमुना किनारा पर लगा जाम, फतेहाबाद रोड से निकलना हुआ मुश्किल; रेंग-रेंग कर निकले वाहन

Tue, 24 Feb 2026 12:19 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:19 AM IST
सार

यमुना किनारा रोड पर ताजमहल आने वाले पर्यटकों की कारों को पार्किंग माफिया सड़क पर ही पार्क करवा रहे हैं। इसके चलते सोमवार को इधर से पुरानी मंडी जाने वाले वाहनों को दिन भर रेंग कर निकलना पड़ा। रात के समय बिजलीघर की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। 
 

विज्ञापन
Jam on Yamuna Kinara and Fatehabad Road in Agra
यमुना किनारा रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वाहनों के दबाव के चलते सोमवार रात यमुना किनारा रोड पर एक घंटे से अधिक समय तक वाहनों के चक्के जाम रहे। वाहनों की कतारें स्ट्रेची ब्रिज पार करते हुए एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट तक पहुंच गई। जाम का असर बिजलीघर से बालूगंज और माल रोड होते हुए फतेहाबाद रोड तक नजर आया। ताज महोत्सव और शादी समारोह में जाने वाले लोग जाम में फंसकर परेशान हो गए।
विज्ञापन


आगरा किला से शाहजहां गार्डन की ओर जाने वाले मार्ग पर मंटोला नाला की टैपिंग के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते एक लेन बंद कर मार्ग को एकल किया गया है। इसी तरह फतेहाबाद रोड पर भी नमामि गंगे योजना के तहत निर्माण कार्य के चलते एक लेन बंद है और दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही लेन से निकाला जा रहा है। यमुना किनारा रोड पर ताजमहल आने वाले पर्यटकों की कारों को पार्किंग माफिया सड़क पर ही पार्क करवा रहे हैं। इसके चलते सोमवार को इधर से पुरानी मंडी जाने वाले वाहनों को दिन भर रेंग कर निकलना पड़ा। रात के समय बिजलीघर की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने सही समय पर ध्यान नहीं दिया, इसके चलते रात आठ बजे से यमुना किनारा रोड पर वाहनों के चक्के जाम हो गए। शमशान घाट चौराहा पार करना मुश्किल हो गया। वाहनों की लाइन एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट से आगे तक पहुंच गई। एक फीट की दूरी तय करने में लोगों को 20 मिनट से अधिक समय लगने लगा। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू किया पर वाहनों के दबाव के चलते फिर भी वाहन रेंग -रेंग कर निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजमहोत्सव और शादी समारोह पहुंचने में छूटे पसीने
फतेहाबाद रोड, माल रोड, बालूगंज से बिजलीघर तक सोमवार को पूरा दिन वाहन रेंग-रेंग कर निकल रहे थे। यमुना किनारा रोड पर जाम लगने के बाद इन मार्गों पर भी वाहन निकालना मुश्किल हो गया। जाम में फंसे वाहनों का शोर और धुआं के कारण दो पहिया वाहनों से जाने वालों का दम घुटने लगा। ताज महोत्सव में सोमवार को मशहूर गायक परमीश वर्मा की प्रस्तुति थी। इसके लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक महोत्सव जा रहे थे। फतेहाबाद रोड पर अधिकांश होटलों और मैरिज होम में शादी समारोह आयोजित हो रहे थे। इसके कारण जाम की स्थिति से लोग परेशान हो गए। देरी से पहुंचने पर कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने में काफी परेशानी हुई।


बसों के अवैध ठहराव से जाम से जूझा हाईवे
लाख प्रयासों के बाद भी पुलिस और परिवहन विभाग नेशनल हाईवे पर बसों के अवैध ठहराव को रोक नहीं पा रहा है। सोमवार को रामबाग, वाटरवर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, अबुल उलाह दरगाह कट, श्री टाकीज कट, भगवान टाकीज चौराहा और आईएसबीटी पर सुबह 10 बजे से लेकर 6 बजे शाम तक बसों के रुकने के चलते जाम लगने के कारण राहगीर परेशान होते रहे। इस दौरान पुलिस की व्यवस्थाएं फेल साबित हुईं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed