{"_id":"632ef9ba392ee712012a5aa8","slug":"jalesar-saltpeter-merchant-son-found-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हरिद्वार के होटल में मिला शोरा व्यापारी का बेटा, पुलिस की चार टीमें कर रही थीं तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हरिद्वार के होटल में मिला शोरा व्यापारी का बेटा, पुलिस की चार टीमें कर रही थीं तलाश
Sun, 25 Sep 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:04 AM IST
सार
पुलिस की चार टीमें लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थीं। इस बीच पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद युवक को हरिद्वार के एक होटल से बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना जलेसर के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी शोरा व्यापारी का 35 वर्षीय बेटा चार दिन पूर्व गायब हो गया था। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। युवक हरिद्वार के एक होटल में पुलिस को मिल गया है। पूछताछ में साझेदारी में व्यापार को लेकर मतभेदों के चलते मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी दिनेश चंद्र बंसल द्वारा थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसका बेटा अंशुल बंसल सादाबाद रोड पर स्थिति शोरा फैक्ट्री से 20 सितंबर की दोपहर को निकला। इसके बाद गायब हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की चार टीमें युवक की तलाश में जुटी थी। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया लोकेशन के आधार पर अंशुल बंसल को हरिद्वार के सिग्नेचर इन हॉटल से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान बताया कि अलीगढ़ जनपद में उसने साझेदारी में एक केमिकल की फैक्ट्री लगाई थी। साझेदारों से कारोबार व लेनदेन को लेकर मतभेद हो गया था। मतभेद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इस कारण अपनी फैक्ट्री से मोटरसाइकिल लेकर सादाबाद तक गया। वहां उसकी मोटरसाइकिल खराब होने के कारण उसको रास्ते में छोड़कर बिना किसी को कुछ बताए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर सादाबाद, अलीगढ, मेरठ होते हुए हरिद्वार पहुंच गया था।
विज्ञापन