{"_id":"60902aaad5d4751b6a29cc94","slug":"jalesar-mla-become-corona-virus-positive-and-360-others-at-3-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: जलेसर विधायक सहित 360 कोरोना पॉजिटिव, तीन की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: जलेसर विधायक सहित 360 कोरोना पॉजिटिव, तीन की हुई मौत
Tue, 04 May 2021 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 May 2021 12:22 AM IST
सार
जलेसर विधायक सहित 360 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 7014 हो गई है। वहीं, जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद में जलेसर विधायक सहित 360 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 7014 हो गई है। वहीं, जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। शहर के मोहल्ला दिनेश नगर निवासी एक बुजुर्ग तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए थे। उन्हें बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी रविवार रात को मौत हो गई। वहीं अवागढ़ के मीसांकला निवासी एक व्यक्ति चार दिन पूर्व पॉजिटिव आया। जिसे बागवाला के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। चुरथरा कोविड अस्पताल में एक बुजुर्ग की मौत इलाज के दौरान हो गई। इसके साथ ही जिले में 360 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
सोमवार को जिले में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। जो कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उन्हें स्वास्थ्य टीमों द्वारा होम आइसोलेट किया जा रहा है। -लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी।
बर्न वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीज
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को तीन पॉजिटिव निकले। उन्होंने घर सहित बागवाला कोविड अस्पताल में जाने से मना कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने कोविड अस्पताल जाने को कहा, लेकिन मरीज तैयार नहीं हुए। इस पर उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
कोरोना अपडेट
पॉजिटिव केस- 7017
स्वस्थ लोग- 4330
जिले में कुल मौत - 91
सक्रिय केस- 2596