फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaiveer Singh will file nomination tomorrow, Dimple on 16th

भाजपा की इस चाल से अखिलेश बैचेन: मैनपुरी में बढ़ सकती है डिंपल की मुसीबत, आ सकते हैं एमपी के सीएम मोहन यादव

Sun, 14 Apr 2024 01:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 14 Apr 2024 01:27 PM IST
सार

डिंपल यादव की जीत के लिए जहां समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगाए हुए है, वहीं भाजपा भी इस बार मैनपुरी के किले पर किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहती है। माना जा रहा है कि इसी वजह से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के बुलाया गया है। ये चाल यादव मतदाताओं को साधने की मानी जा रही है।
 

विज्ञापन
Jaiveer Singh will file nomination tomorrow, Dimple on 16th
डिंपल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सियासत का संग्राम शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 में मैनपुरी की जनता जीत का ताज किसे पहनाएगी ये तो भविष्य तय करेगा, लेकिन यहां सपा और भाजपा दोनों में ही टक्कर कांटे की है। एक ओर डिंपल यादव के लिए सैफई परिवार ने जोर लगाना शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की जीत के लिए भाजपा भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी वजह से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के बुलाया गया है। ये चाल यादव मतदाताओं को साधने की मानी जा रही है।

विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव 16 अप्रैल को नामांकन करेंगी। उनके साथ अखिलेश यादव भी होंगे। वहीं एक दिन पहले15 अप्रैल को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के नामांकन के साथ भाजपा चुनाव प्रचार का भी शंखनाद कर देगी। इसमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तो मौजूद रहेंगे ही साथ ही पार्टी मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी लाने की तैयारी कर रही रही है। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 16 अप्रैल को मैनपुरी पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव मौजूद रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि 16 अप्रैल को नामांकन का कार्यक्रम तय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

तैयारी में जुटी भाजपा 
नामांकन की तैयारी में भाजपा जुट गई है। 15 अप्रैल को नामांकन के लिए तिथि तय की गई है। नामांकन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। वे क्रिश्चियन मैदान में कार्यकर्ताओं को नामांकन के बाद संबोधित भी करेंगे। यादव मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव से भी समय मांगा है। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि वे भी नामांकन में शामिल होंगे। लेकिन राजनीतिक जानकार 15 अप्रैल को उनके ग्वालियर में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के चलते मैनपुरी आने की बात अभी पक्की नहीं मान रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि 15 अप्रैल को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह नामांकन करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed