फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jaipur-Agra Airlines service could not start

3 माह बाद भी शुरू न हो सकी जयपुर-आगरा की उड़ान, इस वजह से की गई थी बंद

Wed, 30 May 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 30 May 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Jaipur-Agra Airlines service could not start
flight
पिंकसिटी जयपुर और मोहब्बत के शहर आगरा के बीच एलायंस एयर ने दिसंबर में हवाई उड़ान शुरू की तो ढाई महीने तक हर उड़ान फुल रही, लेकिन अब तीन महीने से जयपुर-आगरा उड़ान बंद हो चुकी है।  
विज्ञापन


कब शुरू होगी, इसकी जानकारी एलायंस एयर को भी नहीं है। गत आठ दिसंबर को एलायंस एयर की जयपुर आगरा उड़ान को प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी और एससी आयोग अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुरू कराया था। 
विज्ञापन


लेकिन एक मार्च को यह बंद कर दी गई। जयपुर में हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के लिए कई रूट की उड़ान बंद की गई थी। 23 मार्च से आगरा के लिए उड़ान शुरू की जानी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मई बीतने को है, लेकिन अब तक सेवा शुरू करने की जानकारी अधिकारियों को नहीं है। सप्ताह में तीन दिन जयपुर- आगरा उड़ान चली, जिसमें हर दिन यात्रियों की संख्या पूरी रही। दो बार कंपनी को बड़ा विमान चलाना पड़ा।

एयरपोर्ट अथारिटी की निदेशक कुसुम दास का कहना है कि एलायंस एयर ने जयपुर-आगरा के बीच उड़ान के लिए सुबह सात से 7.30 बजे तक के समय की मांग की है। सेवा कब शुरू होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है

उडे़ देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत दिल्ली- आगरा के बीच सस्ती हवाई सेवा शुरू करने के लिए डेक्कन चार्टर को चुना गया था। 

डेक्कन चार्टर की नहीं होगी उड़ानइस रूट पर डेक्कन चार्टर को पिछले साल आठ मई से उड़ान शुरू करनी थी, लेकिन कंपनी ने चार बार समय मांगा। जुलाई के बाद अगस्त, फिर अक्तूबर और जनवरी, लेकिन अब तक कंपनी विमान सेवा शुरू नहीं कर सकी। 

एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के मुताबिक डेक्कन चार्टर के पास विमान ही नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली-आगरा के बीच उड़ान शुरू होना मुश्किल ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed