फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jain temple ready, Panchkalyanak festival in January

Agra News: जैन मंदिर बनकर तैयार, जनवरी में पंचकल्याणक महोत्सव

Tue, 01 Oct 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Jain temple ready, Panchkalyanak festival in January
भोगांव। जैन मार्केट स्थित श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मंदिर का नया स्वरूप बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर के अंदर और बाहर सफेद संगमरमर के साथ जयपुर के कारीगरों द्वारा भव्य वेदियों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन


नवीन वेदियों पर नई प्रतिमाओं की स्थापना से पहले श्री जिनेंद्र पंच कल्याणक महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पंचकल्याणक महोत्सव 10 जनवरी से 15 जनवरी तक होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पंचकल्याण महामहोत्सव का कार्यक्रम श्री टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर तथा तीर्थधाम ढाईद्वीप, इंदौर के निर्देशन में होगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित अभिनंदन शास्त्री विधि विधान कराएंगे।
विज्ञापन


मैनपुरी रोड पर मैदान चिन्हित किया गया है। महामंत्री आशीष जैन आशू ने बताया कि भोगांव के इतिहास में लगभग 125 वर्षों के बाद पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 5 जनवरी को गर्भकल्याणक उत्सव के साथ पंचकल्याण की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंचकल्याणक से पूर्व जनवरी में ही नवीन मंदिर परिसर का लोकार्पण भी होगा। मंदिर में विशेष तौर पर बन रही जिनवाणी वेदी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस वेदी में 38 जैन ग्रंथों को विराजमान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed