फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jail, tarnnum khan, court

बंदियों की समस्याओं का जेल मैनुअल से निस्तारण करना होगा

Thu, 09 Jan 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
jail, tarnnum khan, court
09एमएनपी-18-जेल में निरीक्षण करतीं विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तरन्नुम खान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बंदियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करें। जेल मैनुअल के अनुसार उनको सुविधाएं दें। बीमारी की हालत में उनका समय से उपचार कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज तरन्नुम खान ने कहीं।
विज्ञापन

जिला जेल का बृहस्पतिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज तरन्नुम खान ने निरीक्षण किया। जेल के अभिलखों, जेल अस्पताल, जेल की पाकशाला का निरीक्षण करने के बाद मंहिला और पुरुष बंदियों से मिलकी उनकी समस्यायें सुनीं। निरीक्षण करने के बाद प्राधिकरण सचिव ने जेल अधिकारियों से कहा बंदियों के जेल जाने से मानवाधिकार समाप्त नहीं हो जाते हैं। जेल में बंदियों केे मानवाधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। बंदियों की जेल से संबंधित समस्याओं का जेल मैनुअल के अनुसार निराकरण किया जाना चाहिए। बंदियों की जो समस्याएं अदालतों से संबंधित हैं उनकी जानकारी उचित माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण में दी जाए। बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

जेल का निरीक्षण करने के बाद जेल में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव ने बंदियों को कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी। अपर सिविल जज नंदनी उपाध्याय, अंकुर सिंह सोलंकी, कृणाल भास्कर, जेलर जेपी दुबे, कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह, निशुल्क अधिवक्ता सुनील कुमार यादव, पैरालीगल वालंटियर जितेंद्र सिंह, राजेश यादव, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed