फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jail officers should solve the problems of prisoners

Agra News: बंदियों की समस्याओं का निराकरण करें जेल अधिकारी

Fri, 02 Feb 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Jail officers should solve the problems of prisoners
बंदियों की समस्याओं का निराकरण करें जेल अधिकारी
विज्ञापन


-प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने जेल का निरीक्षण किया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज तथा किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट ने जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं सुनकर जेल अधिकारियों को बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जेल में दो बंदियों ने मुकदमा लड़ने के लिए प्राधिकरण से निशुल्क वकील दिलाने की मांग की।


प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट जसीम खान ने जेल में पहुंचकर जेल अस्पताल, महिला बैरक की व्यवस्थाएं देखीं। महिला बंदियों की समस्याएं सुनीं। दो बंदियों ने कहा कि गरीबी के चलते वकील नहीं कर पाने से मुकदमे में पैरवी नहीं हो पा रही है। प्राधिकरण सचिव को निरीक्षण में महिला बैरक में महिला बंदी तारकशी का काम करते हुए मिलीं। कंप्यूटर कक्ष में बंदी कंप्यूटर की शिक्षा लेते मिले। उन्होंने जेल अधिकारियों को बंदियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर रतन प्रिया, पैनल लॉयर सुनील यादव, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, जेल पीएलवी अजय कुमार सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed