फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jail Chowpatty has been started at gate of District Jail in Agra

Agra: शुरू हो गई जेल चौपाटी, मिलेगा दाल-रोटी से लेकर बेड़ई जलेबी और भी बहुत कुछ; देखें आउटलेट का मेन्यू और रेट

Wed, 28 Feb 2024 12:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 12:32 AM IST
सार

आगरा में जेल चौपाटी शुरू हो गई। यहां दाल-रोटी से लेकर बेड़ई जलेबी और भी बहुत कुछ मिलेगा। आगे पढ़ें और देखें आउटलेट का मेन्यू और रेट...

विज्ञापन
Jail Chowpatty has been started at gate of District Jail in Agra
जिला जेल में चौपाटी का शुभारंभ करते कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति साथ में है जेल अधीक्षक हरिओम शर् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला जेल के गेट पर मंगलवार को जेल चौपाटी शुरू हो गई। यहां कोई भी 50 रुपये में दाल, रोटी, चावल की थाली और टिफिन ले सकता है। 10 से 20 रुपये में चाय-नाश्ते की भी सुविधा है। इसमें बंदी ही भोजन तैयार करेंगे। आउटलेट पर पूर्व में रिहा हुए बंदियों को वितरण में लगाया जाएगा। उन्हें जेल प्रशासन की ओर से ही पारिश्रमिक और वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


जेल चौपाटी का शुभारंभ कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि चौपाटी में सुबह 7 बजे से नाश्ते में पूड़ी, सब्जी, समोसा, बेड़ई, जलेबी, चाय व काफी मिलेगी। थाली और टिफिन की भी व्यवस्था रहेगी। इनमें चार रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार, पापड़ रहेगा।

विज्ञापन

जेल थीम पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। इससे पहले कानपुर नगर में फूड आउटलेट बनाया गया था। जिला जेल आगरा में ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। चौपाटी के संचालन में हिंदुस्तान कॉलेज के प्रो. नवीन गुप्ता, प्रो. अभिलाषा सिंह का सहयोग रहा। शुभारंभ के मौके पर जेलर बृज किशोर गौतम, उप जेलर सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस सत्यापन के बाद लगेंगे बंदी

जिला जेल के अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि जेल चौपाटी की स्थापना बंदी कल्याण एवं पुनर्वास योजना के तहत की गई है। इसमें जेल के बंदियों को ही रोजगार का अवसर दिया है। चार बंदी जेल में अंदर खाद्य सामग्री को तैयार करेंगे। भोजन परोसने के लिए रिहा हुए लोगों को लगाया है। सामान्य अपराध वाले चार से पांच बंदी का चयन किया गया है। पुलिस सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक खाता खुलेगा, मिलेगा पारिश्रमिक

समिति में जेलर और कर्मचारी रहेंगे। समिति के नाम से ही बैंक में खाता खोला गया है। बिक्री की रकम बैंक खाते में जमा होगी। इसके बाद 10 प्रतिशत लाभांश में से बंदियों और काम करने वालों को भुगतान किया जाएगा। इसमें 40 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। 15 मार्च के बाद एसी भी लगा दिया जाएगा।

आउटलेट का मेन्यू

  • खाद्य सामग्री - धनराशि
  • थाली - 50 रुपये (चार रोटी, दाल, सब्जी, अचार, पापड़)
  • टिफिन - 50 रुपये
  • समोसा - 10 रुपये
  • चाय - 10 रुपये
  • काफी - 15 रुपये
  • पराठा - 15 रुपये
  • पांच पूड़ी सब्जी - 20 रुपये
  • छोले-चावल, राजमा - 30 रुपये फुल, 20 रुपये हाफ
  • पेटीज - 15 रुपये
  • ब्रेड पकौड़ा - 10 रुपये
  • नींबू-पानी, कोल्ड ड्रिंक , छाछ, दही प्रिंट मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed