{"_id":"2ef07a25d574c3fc40cc26e138f73be2","slug":"jai-mata-di-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के दरबार में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के दरबार में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के तहत देहात क्षेत्र में सजाए गए मातारानी के पंडालों और मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्त नित्य प्रति मां के दरबार में पहुंचकर उनकी पूजा कर रहे हैं। वहीं, कई मंदिरों और पंडालों को पश्चिम बंगाल की तर्ज पर सजा जा रहा है।
फतेहाबाद में दर्जनों जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। कस्बे के मोहल्ला कानूनगो में पश्चिम बंगाल की तर्ज पर सजाया गया दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मात्र तीन दिन के लिए सजाया गया यह पंडाल काफी बड़ा है। इसमें रंगबिरंगी लाइटों से सजी झांकियां आकर्षित कर रही हैं। पंडाल को वहीं के कलाकारों ने तैयार किया। यहां मां दुर्गा के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां 21 अक्तूबर को देवी जागरण होगा। फतेहपुर सीकरी के नगला मालियान स्थित मंडप में फूल बंगला और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की गई। मोहल्ला हनुमान गली स्थित दाऊजी मंदिर में सोमवार रात देवी जागरण में माता की भेंटों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान सुमेश गोयल, अतुल गोयल, भूपी उपाध्याय, अंजय गोयल, प्रहलाद गर्ग आदि ने सहयोग किया। शमसाबाद के सर्राफा बाजार में भंडारे का आयोजन हुआ। कन्याओं का पूजन कर उन्हें खाना खिलाया गया। भंडारे में ठाकुर साहब सिंह, वेदप्रकाश गुप्ता, मुन्नीलाल, भोगीराम जैन, मुकलेश गुप्ता आदि ने सहयोग किया। बरहन मेें मुख्य चौराहे पर सोमवार रात देवी जागरण हुआ। इसमें जागरण पार्टी के कलाकारों ने सुनाई देवी मां की भेंटों पर भक्त रात भर झूमते रहे। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। किरावली में हाट तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन भजन संध्या हो रही है। कलाकार विष्णु अग्रवाल, अखिलेश आदि भेंटें सुना रहे हैं।
-------
महाआरती और छप्पन भोग आज
किरावली। शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से हनुमान मंदिर में सजाए गए देवी पंडाल में बुधवार शाम सात बजे सामूहिक महाआरती और फूल बंगले का आयोजन होता है। बाद में भजन संध्या होगी।