{"_id":"68c9afeb60ca617af70c7754","slug":"jagir-hunters-reach-next-round-after-defeating-beaver-warriors-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-145278-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेवर वॉरिसर्स को हराकर जागीर हंटर्स अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेवर वॉरिसर्स को हराकर जागीर हंटर्स अगले दौर में
Wed, 17 Sep 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
एआरपी राघवेंद्र सिंह चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते अतिथि।
- फोटो : एआरपी राघवेंद्र सिंह चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते अतिथि।
भोगांव। नगर के रुई औद्योगिक संस्थान के खेल मैदान में टीचर्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को खेले गए मैच में जागीर हंटर्स ने बेवर वॉरियर्स को 6 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। मैच में एआरपी जागीर राघवेंद्र सिंह चौहान के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। बेवर के कप्तान विक्रम धाकरे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बेवर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकटों खोकर 127 रन बनाए। संदीप यादव ने 34, संजय राजपूत और राहुल यादव ने 21-21 रनों की पारी खेली। जागीर के अनूप ने तीन और राजू यादव ने दो विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जागीर की टीम ने 12.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज अनूप चौहान और राजू यादव ने 36-36, अंकुर यादव के 15 रनों की पारी खेली। बेवर के रजत चौधरी और संदीप यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
मैच में अंपायरिंग अमन राजपूत और रवि राजपूत ने, स्कोरिंग अमित पाल और नितिन मुकेश ने की।
मैच का आंखों देखा हाल राम दीक्षित और दीपचंद्र ने सुनाया। इस दौरान प्रबल प्रताप, नीरज यादव, दीपांशु यादव, आमोद शर्मा, सौरभ दुबे, नितेश राजपूत, विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे।