फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It's time for adjustment... Preparations to lock down 943 schools

Agra News: समायोजन की बारी... 943 स्कूलों पर ताला लगाने की तैयारी

Sat, 21 Jun 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
It's time for adjustment... Preparations to lock down 943 schools
मैनपुरी। जिले के 943 स्कूलों में नवीन शिक्षा सत्र में ताला लटक सकता है। इन स्कूलों को पास के ही स्कूलों में समायोजित किया जा सकता है। 50 से कम छात्र संख्या वाले संबंधित स्कूलों की खंड शिक्षाधिकारियों से सूची मांगी गई है। बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षाधिकारी अपने-अपने विकास खंड में सूची तैयार करा रहे हैं। शासन की ओर से अपर्याप्त छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो संबंधित स्कूलों को पास के ही स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। विभागीय आदेश पर 10, 25 और 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची तैयार कराई जा रही है। माना जा रहा है जल्द ही इन स्कूलों के पास के स्कूल में मर्ज किया जाएगा। यदि स्कूल मर्ज किए जाते हैं तो शिक्षकों के पद भी कम हो सकते हैं। ऐसे में भविष्य में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। शिक्षकों को अपना पद समाप्त होने का डर भी सताने लगा है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट आदेश नहीं आया है। विभाग गोपनीय तरीके से तैयारी करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed