फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ITC worth Rs 3.60 crore stolen by creating a bogus firm

Agra News: बोगस फर्म बनाकर 3.60 करोड़ की आईटीसी की चोरी

Sat, 29 Nov 2025 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
ITC worth Rs 3.60 crore stolen by creating a bogus firm
आगरा। बोगस फर्म बनाकर 3.60 करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की चोरी का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। मामले में बृहस्पतिवार को राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर लोहामंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन में फर्म बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की बात की जा रही है। जांच में दस्तावेज फर्जी मिले हैं।
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी खंड-3 विवेक कुमार मित्तल ने डीसीपी सिटी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि विभाग में पंजीकृत फर्म राधव ट्रेडर्स, फतेहपुर सीकरी के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज अभिलेखों की जांच की गई। इसमें सामने आया कि फर्म ने 4 दिसंबर 2024 को टिन नंबर प्राप्त किया था।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में फर्म के संचालक के रूप में जाधव रंजीत भाई जस भाई का नाम और सूरत का पता दिया गया था। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की फ्रीगंज शाखा की जानकारी अपलोड की गई थी। जांच के बाद 5 जुलाई को फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया गया। पता चला कि बोगस फर्म बनाकर आईटीसी का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वर्ष 2024-25 में 3.60 करोड़ रुपये की आईटीसी की चोरी की गई। फर्म भी अस्तित्व में नहीं पाई गई। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस अब आवेदन के लिए उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी के जरिये आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

---
अभी कई और फर्म पर होनी है कार्रवाई
विभाग की ओर से ऐसी करीब 10 से ज्यादा बोगस फर्म की शिकायत पुलिस से की गई है जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों से पंजीकरण कराया। फिर कागजों पर ही करोड़ों रुपये का कारोबार यूपी से दूसरे राज्यों में दिखाकर कर की चोरी की। पुलिस उन मामलों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस उन मामलों में भी रिपोर्ट दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed