फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It was the coldest day in five years, with the temperature at 16.8 degrees.

Agra News: पांच साल में सबसे सर्द रहा दिन, पारा <bha>@</bha> 16.8 डिग्र्री

Fri, 19 Dec 2025 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
It was the coldest day in five years, with the temperature at 16.8 degrees.
कोहरे के बीच गुजरते लोग
आगरा। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सिर्फ सीजन नहीं बल्कि पिछले 5 सालों में 18 दिसंबर इतना सर्द नहीं रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 8 डिग्री लुढ़का और केवल 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप न खिलने से ठिठुरन बनी रही। दिन और रात के तापमान में महज 6.6 डिग्री का अंतर रह गया। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कोहरे का रेड अलर्ट और दिन सर्द रहने का अनुमान जताया है। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है।
विज्ञापन

कोहरा और सर्दी के कारण जिलाधिकारी ने सभी बोर्डों के 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित कर दिया है। बृहस्पतिवार को सर्दी के कारण स्कूली बच्चे ठिठुरते नजर आए। दरअसल, पूरे दिन धूप नहीं निकली, जिससे पारा 8 डिग्री नीचे आ गया।
विज्ञापन

रात से ही शून्य हो गई दृश्यता
बुधवार रात से ही घना कोहरा छाया, जिसमें दृश्यता शून्य हो गई। हाईवे पर वाहन रेंगकर चले, वहीं शहर की सड़कों पर भी घना कोहरा छाने से लोग धीमे ही वाहन चलाते दिखे। बच्चे कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच सालों का 18 दिसंबर का तापमान
साल अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2024 22.6 7.2
2023 25.1 10.4
2022 24.0 8.8
2021 19.6 7.8
2020 20.8 4.8


कोहरे का रेड अलर्ट
कोहरे का रेड अलर्ट मौसम विभाग तब जारी करता है जब दृश्यता 50 मीटर या उससे कम रह जाती हैं। ऐसे में वाहन चलाना खतरनाक हो जाता है। मथुरा में एक्सप्रेस वे और जयपुर हाईवे पर वाहनों के टकराने की घटनाओं के कारण घने कोहरे में वाहनों के संचालन पर रोक की मांग उठ रही है। घने कोहरे में मौजूद सूक्ष्म कण व अन्य प्रदूषक तत्वों के फेफड़ों में जमा होने से उनके अवरुद्ध होने और कार्य क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिससे सांस लेने में घरघराहट और खांसी की समस्या सामने आती है।
शीत दिवस परिस्थिति
जब अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम या फिर अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रह जाए तो ऐसे दिन को शीत दिवस (कोल्ड डे कंडीशन) माना जाता है। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा, जो कि लगभग शीत दिवस स्थिति जैसा ही था।



मुंबई की फ्लाइट तीन घंटा लेट



कोहरे के कारण मुंबई से आगरा और आगरा से मुंबई की फ्लाइट तीन घंटे की देरी से संचालित हुईं। रोडवेज की बसों का संचालन भी घने कोहरे के चलते प्रभावित हुआ। कई बसें दो से तीन घंटे की देरी से आगरा पहुंची। लंबी दूरी की बसों का संचालन सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।




ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

दृश्यता शून्य होने से आगरा कैंट पर 30 ट्रेनें एक घंटे से लेकर पाैने पांच घंटे तक लेट रहीं। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.26 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 4.30 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 3.53 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 2.29 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 4.50 घंटे, कर्नाटका एक्सप्रेस 1.25 घंटे, अवध एक्सप्रेस 3.55 घंटे, प्रयागराज लालगढ़ एक्सप्रेस 1.50 घंटे लेट रहीं। यात्रियों को सर्दी में स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।

कोहरे के बीच गुजरते लोग

कोहरे के बीच गुजरते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed