फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It took an hour and a half to walk three kilometers on the highway.

Agra News: हाईवे पर तीन किमी. चलने में लगा डेढ़ घंटा

Sat, 28 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
It took an hour and a half to walk three kilometers on the highway.
वाटरवर्क्स चौराहे से रामबाग तक शुक्रवार रात वाहनों की लंबी कतारें
आगरा। एमजी रोड के कलेक्ट्रेट और एसबीआई तिराहे के पास दोनों तरफ मेट्रो की बैरिकेडिंग लगने से समस्या होने लगी है। शुक्रवार को 4 घंटे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वाहनों को निकलवाने में यातायात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। वहीं हाईवे पर तीन किलोमीटर चलने में लोगों को डेढ़ घंटा लगा।
विज्ञापन

एमजी रोड के कई चौराहों से मेट्रो ने बैरिकेडिंग हटा ली है, लेकिन जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। कलेक्ट्रेट चौराहे से पहले रावली तक दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगी हुई है। निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर छीपीटोला और साईं का तकिया की तरफ से वाहन आते हैं। दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लगने लगता है। शुक्रवार को भी चार घंटे तक समस्या रही। यह समस्या राजामंडी, सेंट जोंस कॉलेज चौराहा और हरीपर्वत चौराहे पर भी बनी हुई है। कई बार सिटी बसों के चौराहे पर ही ठहराव करने की वजह से जाम लग रहा है। इस तरफ पुलिस का भी ध्यान नहीं है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि मेट्रो से जल्द काम करने के लिए कहा गया है जिससे बैरिकेडिंग हटाई जा सके।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे के वाटरवर्क्स चौराहे से रामबाग तक शुक्रवार रात वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। खाटू श्याम मंदिर की ओर यात्रा निकलने के कारण पुलिस ने जीवनी मंडी की ओर का मार्ग कुछ समय के लिए एकल कर दिया था। चौराहे पर मेट्रो की बैरिकेडिंग के चलते मार्ग पहले ही संकुचित है। इससे रामबाग तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। सुल्तानगंज की पुलिया तक जाने वाले वाहन चालकों को जाम में फंसकर तीन किमी की दूरी तय करने में लोगों को डेढ़ घंटे तक का समय लग गया। यमुना किनारा पर भी पहले से ही जाम लगा हुआ था। ताज महोत्सव और अन्य कार्यक्रमों में जाने वाले कई लोग इनर रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed