{"_id":"613ce84d8ebc3e264c117d95","slug":"it-rained-all-day-cold-weather-mainpuri-news-agr5071351170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन हुई बूंदाबांदी, ठंडा रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन हुई बूंदाबांदी, ठंडा रहा मौसम
विज्ञापन
शहर में बारिश के बीच गुजरते लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शुक्रवार शाम से ही मौसम ने फिर करवट बदल ली। देर शाम को तेज बारिश हुई तो वहीं रात में भी बादल छाए रहे। शनिवार को दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम ठंडा रहा और लोगों को राहत मिल गई।
शनिवार को सुबह ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे। मौसम ठंडा रहा तो लोगों को भी राहत रही। सुबह साढ़े 11 बजे के करीब जहां फुहार पड़ना शुरू हुई तो वहीं थोड़ी ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिले भर में दिनभर बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम और भी ठंडा हो गया। दिन में जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दिन भर मौसम सुहाना रहा।
दूसरा शनिवार होने के चलते अवकाश था तो लोग परिवार के साथ मौसम का आनंद उठाने के लिए सैर पर निकले। शाम को बाजारों और पार्कों में भी भीड़ रही। दूसरी ओर बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को भी राहत मिल गई है। सूख रही धान की फसल को बारिश के चलते जहां पानी मिल गया है तो वहीं मौसम ठंडा होने से अधिक तापमान से भी छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को आलीपुर खेड़ा क्षेत्र में बिजली गिरने से घरों के उपकरण फुंक गए। आधी रात के करीब अचानक तेज आवाज के साथ गिरी बिजली से इन्वर्टर, पंखे, बल्ब व अन्य कई उपकरण जलकर खराब हो गए। वहीं वायरिंग को भी नुकसान हुआ। इसके अलावा घर की छत पर बिजली गिरने से छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया।