फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It is very important to conduct caste census: Prof. Ram Gopal

जातीय जनगणना कराया जाना बहुत जरूरी: प्रो. रामगोपाल

Sun, 12 Mar 2023 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
It is very important to conduct caste census: Prof. Ram Gopal
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि जातीय जनगणना कराई जानी चाहिए। जातीय जनगणना कराने की समाजवादी पार्टी की मांग बहुत पुरानी है। जब अत्याचार बढ़ता है तो अत्याचार करने वाला गिरता है। राष्ट्रीय महासचिव शनिवार को गांव नगरिया में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

नगरिया में भागवत कथा में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार चलाने वालों का विवेक खत्म हो गया हे। जब स्थिति ज्यादा खराब होती है तभी अच्छा विकल्प बनता है। समय बलवान और परिवर्तनशील है। सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। रिपोर्ट दर्ज होते ही जांच करने के बजाय बुलडोजर चलाया जाता है। सरकार का लोकतंत्र और न्यायपालिका में विश्वास ही नहीं है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। बुलडोजर से ही न्याय हो रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में जनता ही भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान होरीलाल यादव, वोट सिंह यादव, सुभाष यादव, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed