{"_id":"6197e59de72fd30ef5710b49","slug":"it-is-necessary-to-initiate-settlement-in-cases-mainpuri-news-agr5151411170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमों में समझौते की पहल करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमों में समझौते की पहल करना जरूरी
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा निस्तारित कराने के लिए समझौते की पहल करना जरूरी है। पीएलवी समझौता कराने के संबंध में काम शुरू करें।
शुक्रवार को हुई बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि 11 दिसंबर को दीवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिसमें आपसी समझौते से मामले निपटाए जाएंगे। जिन मुकदमों को आपसी सहमति से निपटाया जा सकता है उनमें पीएलवी काम शुरू करें। दोनों पक्षों से मिलकर पीएलवी उनमें समझौता कराने की पहल करें। अगर समझौता सफल हो जाता है तो उन मुकदमों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराएं।
प्राधिकरण सचिव ने कहा कि जिन मुकदमों को आपसी सहमति से निपटाया जाता है उनमें दोनों पक्षों के बीच टकराव समाप्त हो जाता है। लोक अदालत का निर्णय सर्वमान्य और अंतिम होता है। बैठक में सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, रामरतन सिंह, पलक कुमारी, ग्रीशा यादव, सुशील कुमार, अरुण कुमार मौजूद रहे।