फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Irrigation department worker's viscera saved

Agra News: सिंचाई विभाग कर्मी का विसरा किया गया सुरक्षित

Thu, 28 Nov 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department worker's viscera saved
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई विभाग के कार्यालय में मृत मिले कर्मचारी की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल परिजन ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई विभाग कार्यालय में कर्मचारी जयपाल सिंह का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। इसके चेहरे पर खून के निशान थे। साथ ही गले पर भी चोट के निशान प्रतीत हो रहे थे। मृतक के पुत्र अनिल ने पुलिस के समक्ष हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके चलते पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कराया है। अभी तक परिजन ने भी किसी भी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। हालांकि इसके बाद भी पुलिस अपनी ओर से मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है। अभी किसी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस अपनी ओर से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मचारी जयपाल सिंह का मोबाइल उसके कार्यालय से करीब एक किमी दूर स्थित गंदा नाला नॉवल्टी रोड पर एक युवक को मिला था। उस युवक ने बताया कि उसे मोबाइल टूटी अवस्था में मिला था। इसके चलते उसने मोबाइल में से सिम निकाल कर अपने मोबाइल में लगा ली थी कि यदि कोई इस नंबर पर फोन करेगा तो वह मोबाइल लौटा देगा। पुलिस ने उस नंबर पर फोन कर मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed