फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IRCTC will open kitchen near Agra Cantt station

इस रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में सप्लाई होगा गर्मागर्म भोजन और नाश्ता, आईआरसीटीसी बनाएगा रसोई

Mon, 20 Jan 2020 03:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
IRCTC will open kitchen near Agra Cantt station
आगरा कैंट स्टेशन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) आगरा कैंट स्टेशन के नजदीक सराय ख्वाजा की ओर बेस किचन बनवाएगा। इसके लिए रेलवे की जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इस बेस किचन में ही तैयार भोजन ट्रेनों की पेंट्री कार और स्टेशनों पर सप्लाई किए जाएंगे। फिलहाल सराय ख्वाजा में ही किराए के भवन में किचन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
ट्रेनों की पेंट्री कारों में गैस सिलिंडर का उपयोग बंद होने के बाद भोजन बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। दिल्ली में आईआरसीटीसी का बेच किचन है। यहां से तैयार भोजन ट्रेनों में सप्लाई किया जाता है। लंबी दूरी की गाड़ियों में दिल्ली से बने भोजन की गुणवत्ता के खराब होने का डर बना रहता है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए आईआरसीटीसी ने आगरा कैंट स्टेशन पर सराय ख्वाजा की ओर (जहां सेकेंड एंट्री बनाई जानी है) बेस किचन बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए रेलवे की जमीन को भी चिह्नित कर ली गई है। बेस किचन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तैयार होने वाले भोजन और चाय आदि को वेंडर ट्रेनों में सप्लाई करेंगे और पेंट्री कार में भी देंगे। आईआरसीटीसी आगरा कैंट के राजीव शर्मा ने बताया कि बेस किचन का काम जल्द शुरू होगा। इसे तैयार होने में छह माह का समय लगेगा। 

रेल ढाबे के बंद होने से बढ़ी परेशानी

आगरा कैंट स्टेशन पर दो साल पहले खोला गया रेल ढाबा महंगे खर्चों के कारण बंद करना पड़ा था। इस ढाबे को भी आईआरसीटीसी ने दूसरी फर्म को दिया था। ढाबे पर खानपान तैयार हो जाता था, लेकिन पिछले साल यह ढाबा भी बंद हो गया। स्टेशन पर सिलिंडर का प्रयोग बंद हो चुका है। ऐसे में बेस किचन की जरूरत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed