{"_id":"5937f69a4f1c1b361d9c9680","slug":"irctc-soon-gives-these-facility-on-mathura-junction-for-tourist","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा जंक्शन पर ये सुविधाएं देगा आईआरसीटीसी, टूरिस्ट को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा जंक्शन पर ये सुविधाएं देगा आईआरसीटीसी, टूरिस्ट को फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज दर्शन के लिए मथुरा आने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी सुविधाएं देगी। बस से लेकर टैक्सी तक मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए मथुरा में इसका सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। कुछ माह में ही आईआरसीटीसी का काउंटर खुल जाएगा।
बता दें कि मथुरा जंक्शन पर रोजाना ट्रेन से 40 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इनमें 15 हजार से अधिक तीर्थ यात्री होते हैं जो ब्रज दर्शन और परिक्रमा आदि के लिए आते हैं। पहली बार मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को लपके लपक लेते हैं और कमीशन सेटिंग वाले मंदिरों, गेस्ट हाउस व धर्मशाला में ठहराते हैं। इसे रोकने के लिए रेलवे अब जंक्शन पर टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर संचालित करेगा।
स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को ब्रज की जानकारी देने और यात्री सुविधा मुहैया कराने को आईआरसीटीसी टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर संचालित करेगा। इसमें आईआरसीटीसी के लोग ग्रुप में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यात्री सुविधा उपलब्ध कराएंगे। रेलवे बोर्ड में यह प्रस्ताव पास हो गया है। कुछ माह बाद आईआरसीटीसी का काउंटर खोला जाएगा।