फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   irani delegation will come to agra

आगरा का ईरानी कारोबारियों से जुड़ेगा रिश्ता, इन उत्पादों के निर्यात पर होगा फोकस

Tue, 23 Jan 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 23 Jan 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
irani delegation will come to agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ईरान के साथ ताजनगरी के कारोबारी रिश्ते जुड़ने की उम्मीद है। फरवरी में ईरान का चैंबर आफ कामर्स आगरा के उद्यमियों के साथ बैठक कर कारोबार की संभावनाएं तलाशेगा। 
विज्ञापन


ईरानी उद्यमी नेशनल चैंबर के प्लेटफार्म पर कारोबारी समझौते करने के लिए आगरा आएंगे, जिसमें जूता, हस्तशिल्प, डीजल इंजन, जनरेटर, कालीन और कृषि उत्पादों के निर्यात पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन


मुगलिया शहर आगरा और ईरान के बीच कारोबार नई ऊंचाईयां छू सकता है। ईरान के चाबहार बंदरगाह के विकास के बाद भारतीय कारोबारियों के साथ निर्यात-आयात की संभावनाएं बढ़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें तलाशने के लिए फरवरी में ईरानी उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल आगरा आ रहा है। आगरा जूता और हस्तशिल्प में दुनिया भर में प्रसिद्ध है। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स के अध्यक्ष नरिंदर सिंह ने बताया कि ईरान के साथ कारोबार हो रहा है। 

लेकिन चैंबर के साथ ईरानी उद्यमियों की बैठक में अन्य कारोबारियों को अपने उत्पादों के लिए बाजार तलाशने में बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध हो सकेगा। फरवरी में उनके साथ बैठक प्रस्तावित है।
 
पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के कार्यकाल में नेशनल चैंबर और पाकिस्तान के लाहौर चैंबर आफ कामर्स के बीच कारोबारी संभावनाएं तलाशी गई थीं। 

तब हावर्ड पार्क प्लाजा होटल में शहर के उद्यमियों ने पाकिस्तानी कारोबारियों के साथ बैठक की थी, लेकिन उसके बाद पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने पर उनके  बीच रिश्ते पनप नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed