फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ips amit pathak said penalty charge on garbage fire in agra

आईपीएस अफसर ने शुरू की ऐसी मुहिम जो शहरवासियों की बढ़ाएगी 'जिन्दगी'

Wed, 15 May 2019 06:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 May 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
ips amit pathak said penalty charge on garbage fire in agra
एसएसपी अमित पाठक नगर निगम में बोलते हुए - फोटो : अमर उजाला
कूड़ा कचरा जलाने वाले हैं तो सुधर जाएं या फिर जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाएं। पांच हजार से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


कोई यह न सोचे कि नगर निगम हमेशा की तरह सिर्फ चेतावनी दे रहा है। इस बार पुलिस भी सख्ती के मूड में है। एसएसपी अमित पाठक ने इसे अभियान के रूप में चलाने की तैयारी की है। पहले जागरूक किया जाएगा। इसके बाद सख्ती का डंडा चलेगा।
विज्ञापन


सूरसदन में आयोजित वर्कशाप में एसएसपी ने सर्फाई कर्मियों को संकल्प दिलाया कि वह अब कूड़ा नहीं जलाएंगे। उन्होंने बताया कि एनजीटी का आदेश है। अगर कोई व्यक्ति कूड़ा जलाता है तो पांच हजार के जुर्माने का प्रावधान है। अगर कूड़ा ज्यादा है तो जुर्माना 25 हजार तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एनजी रवि कुमार ने कहा कि लोग कचरा तो जला देते हैं, लेकिन उन्हें शायद पता नहीं कि इससे ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। कचरे के कण वायुमंडल में पहुंचकर उसे प्रदूषित करते हैं।

इससे लोग कैंसर, अस्थमा, हार्ट अटैक, लकवा आदि के शिकार हो रहे हैं। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि पहले लोगों को कचरा जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए। इसके बाद भी अगर वह लोग कचरा जलाते हैं तो उसने जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed