{"_id":"5cd2deb9bdec2207402ea31f","slug":"ipl-betting-racket-busted-in-mathura-police-arrest-six-sattebaj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते छह युवक गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक फैला नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते छह युवक गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक फैला नेटवर्क
Wed, 08 May 2019 07:23 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 May 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
सट्टा बाजार
आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए छह युवक गिरफ्तार किए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने इन सभी को कंकाली पर एक ऑफिस से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकदी, मोबाइल, दो कार और एलईडी बरामद हुई है।
कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि कंकाली पर एक कार्यालय में आईपीएल मैचों पर सट्टा खेला जा रहा है। पुलिस ने छापामार कर छह युवकों को मौके से दबोच लिया। पकड़े गए युवकों से पुलिस ने पूछताछ की, पर कुछ खास हाथ नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी केके तिवारी और कृष्णानगर चौकी प्रभारी अमित भाटी ने छह युवक दबोचे हैं, जो आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगा रहे थे।
पकड़े गए राहुल मंगला निवासी श्रीजी धाम कालोनी, सोनू निवासी कंकाली, गौरव निवासी छत्ता बाजार, गविंद्र सिंह निवासी शांतिनगर, विकास कुमार निवासी बलदेवपुरी और राकेश मुरारी निवासी डैपिंयर नगर हैं। इनके पास से दो कार, आठ मोबाइल, रुपये, एलईडी और 15 हजार रुपये का ब्लैंक चेक मिला है।

Trending Videos
क्रिकेट पर बड़ा सट्टा खिलाने वाले माफिया पुलिस पकड़ से बहुत दूर हैं। इन्हीं माफियाओं की सूचना पर पुलिस छोटे मोटे सटोरियों को पकड़ रखी है। क्योंकि माफियाओं के संबंध बड़े-बड़े अधिकारियों से हैं। लिहाजा उन तक पहुंचने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा। सूत्र बताते हैं कि एक बड़े नेता का बेटा सट्टा खिला रहा है। पुलिस को भी पता है लेकिन, सब खामोश हैं।
अगर कोई बड़ा नेता पकड़ा जाता है तो उसे बचाने के लिए मुकदमे का अल्पीकरण कर दिया जाता है। पांच मई को आईपीएल मैचों के सट्टे में भाजपा नेता समेत पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस ने 13 जी में कार्रवाई करके छोड़ दिया था। जबकि आज जो सटोरिये पकड़े हैं इन सभी पर इस तरह के मुकदमे दर्ज हुए हैं जिसमें जेल भेज दिया गया।