फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPL auction could be held in the City of the Taj.

Agra News: ताजनगरी में लग सकती है आईपीएल की बोली

Sun, 20 Sep 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
IPL auction could be held in the City of the Taj.
सचिन शुक्ला
आगरा। यूपीपीएल ऑक्शन की सफल मेजबानी के बाद अब आगरा की नजर आईपीएल पर है। यूपी प्रीमियर लीग की नीलामी के आयोजन से अपनी क्षमता साबित कर चुका आगरा अब इंडियन प्रीमियर लीग के संभावित ऑक्शन की मेजबानी की दावेदारी करना चाहता है। करोड़ों रुपये की बोली वाले इस आयोजन के लिए बड़े होटल, दिल्ली से नजदीकी, सड़क-रेल और एयर कनेक्टिविटी के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आगरा के पक्ष में है। यूपीसीए भी चाहता है कि यदि उत्तर प्रदेश को आईपीएल ऑक्शन की मेजबानी मिलती है तो पहली बार आयोजन ताजनगरी में हो।
विज्ञापन

आगरा में यूपीपीएल ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों और क्रिकेट प्रशासन से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर परिवहन, सुरक्षा और आयोजन स्थल तक की व्यवस्थाएं बड़े स्तर पर की गईं। सफल आयोजन के बाद आगरा ने बड़े क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी की अपनी क्षमता दिखाई।
विज्ञापन

यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि आईपीएल ऑक्शन का वेन्यू तय करने का फैसला आईपीएल गवर्निंग बॉडी करती है। हालांकि आगरा में यूपीपीएल ऑक्शन की सफलता के बाद यूपीसीए चाहता है कि उत्तर प्रदेश में पहली बार आईपीएल की नीलामी ताजनगरी में ही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी फैसला नहीं, उम्मीद जरूर बढ़ी
आईपीएल ऑक्शन का वेन्यू तय करने का अंतिम फैसला आईपीएल गवर्निंग बॉडी करती है। इसलिए अभी आगरा को मेजबानी मिलने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि यूपीपीएल ऑक्शन के सफल आयोजन ने ताजनगरी की दावेदारी को आधार जरूर दिया है।




वर्जन
-हमारा प्रयास है कि आगरा आईपीएल के ऑक्शन का भी वेन्यू बने। यूपीसीए की मदद से हम उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग के ऑक्शन का सफल आयोजन कर चुके हैं। अगर हमें आईपीएल ऑक्शन की मेजबानी मिलती है तो आगरा इसका भी आयोजन बहुत शानदार तरीके से करेगा।- सुनील जोशान, अध्यक्ष, आगरा क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed