{"_id":"5a64bf7e4f1c1b8e268b5915","slug":"investigation-on-the-derail-of-the-gondwana-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" गोंडवाना एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की ये वजह आई सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडवाना एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की ये वजह आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों को कराया जलपान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के फराह स्टेशन के पास गोंडवाना एक्सप्रेस की पार्सल बोगी के पटरी से उतरने की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया रेल ट्रैक पर कटे पशु के कारण पहिये का डिरेल होना माना जा रहा है।
इसके बाद गोंडवाना एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंची, जहां रेलवे की ओर से यात्रियों को चाय, पानी और बिस्कुट दिए गए। हादसे के बाद रेलवे की टीमों ने तड़के 2.50 बजे दुर्घटनाग्रस्त बोगी को हटाकर अप ट्रैक को सुचारु कर दिया।
लेकिन इस पर कॉशन आर्डर लगा हुआ है। यानी गाड़ियों को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारा जा रहा है। इसे सामान्य होने में दो दिन लगेंगे।

निजामुद्दीन से रायगढ़ जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस तड़के सवा तीन बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। यात्रियों को चाय-नाश्ता देने के बाद गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
उधर, जलालपुर से फरह स्टेशन तक के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य 2.50 बजे पूरा कर इसे रेल यातायात के लिए सुचारु कर दिया, लेकिन अभी इंजीनियरिंग विभाग की टीमें ट्रैक की मरम्मत करने में लगी हैं। इस कारण इस पर 20 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन आर्डर लगा हुआ है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो इस रूट पर ब्लाक लेकर भी मरम्मत का कार्य कराया जा सकता है। अप रूट के सुचारु होने के बावजूद दिल्ली से सुबह आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, गतिमान समेत कई गाड़ियां देरी से आईं। दुर्घटना के संबंध में आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि हादसे की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।