फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   investigation on the derail of the gondwana express

गोंडवाना एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की ये वजह आई सामने

Mon, 22 Jan 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 22 Jan 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
investigation on the derail of the gondwana express
यात्रियों को कराया जलपान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के फराह स्टेशन के पास गोंडवाना एक्सप्रेस की पार्सल बोगी के पटरी से उतरने की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया रेल ट्रैक पर कटे पशु के कारण पहिये का डिरेल होना माना जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके बाद गोंडवाना एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंची, जहां रेलवे की ओर से यात्रियों को चाय, पानी और बिस्कुट दिए गए। हादसे के बाद रेलवे की टीमों ने तड़के 2.50 बजे दुर्घटनाग्रस्त बोगी को हटाकर अप ट्रैक को सुचारु कर दिया। 
विज्ञापन


लेकिन इस पर कॉशन आर्डर लगा हुआ है। यानी गाड़ियों को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारा जा रहा है। इसे सामान्य होने में दो दिन लगेंगे। 

निजामुद्दीन से रायगढ़ जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस तड़के सवा तीन बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। यात्रियों को चाय-नाश्ता देने के बाद गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 

उधर, जलालपुर से फरह स्टेशन तक के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य 2.50 बजे पूरा कर इसे रेल यातायात के लिए सुचारु कर दिया, लेकिन अभी इंजीनियरिंग विभाग की टीमें ट्रैक की मरम्मत करने में लगी हैं। इस कारण इस पर 20 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन आर्डर लगा हुआ है। 

विभागीय सूत्रों की मानें तो इस रूट पर ब्लाक लेकर भी मरम्मत का कार्य कराया जा सकता है। अप रूट के सुचारु होने के बावजूद दिल्ली से सुबह आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, गतिमान समेत कई गाड़ियां देरी से आईं। दुर्घटना के संबंध में आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि हादसे की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed