फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation into viral audio of health department started

Agra News: स्वास्थ्य विभाग के वायरल ऑडियाेे की जांच शुरू

Wed, 27 Sep 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Investigation into viral audio of health department started
स्वास्थ्य विभाग के वायरल ऑडियाेे की जांच शुरू
विज्ञापन

- संदिग्ध डॉक्टर और मृतका के परिजन से करीब तीन घंटे तक की गई पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगने का वायरल ऑडियो के मामले में जांच शुरू हो गई है। वायरल ऑडियो की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। बुधवार को जांच टीम जिला अस्पताल पहुंची और यहां संदिग्ध डॉक्टर के साथ ही मृतका के परिजनों से भी बातचीत की।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव खगरपुर हरचंद्पुर निवासी युवती की कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक ऑडियाे वॉयरल हुआ इसमें जिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर से एक युवक द्वारा पोस्टमार्टम के नाम पर रुपये मांगे जाने की बातचीत की जा रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. मदनलाल, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. शिवकुमार उपाध्याय और एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने संदिग्ध डॉक्टर के साथ ही मृतका के परिजन के बयान दर्ज किए। करीब तीन घंटे तक सीएमएस के कक्ष में जांच चलती रही। जांच अधिकारियों का कहना था कि जांच चल रही है। जल्द रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed