{"_id":"57ae26324f1c1bb17cee4a5c","slug":"inundation-of-tourists-in-taj-til-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज: सोमवार तक सैलानियों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज: सोमवार तक सैलानियों का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की एक साथ छुट्टियां होने से ताजमहल पर सोमवार तक सैलानियों का सैलाब उमड़ने वाला है। शनिवार से सोमवार तक छुट्टियां होने से एनसीआर, दिल्ली के सैलानियों की बुकिंग के कारण होटल लगभग फुल हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा कारणों से होने वाली दिक्कतों के कारण एनसीआर के लोगों ने आगरा का रुख किया है। शनिवार से सोमवार तक तीन दिन तक ताजमहल, किला और फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों की भीड़ रहेगी। टूरिस्ट वेबसाइटों और एप के जरिए होटलों की बुकिंग की गई है। हाल यह है कि वीक एंड और सोमवार को स्वतंत्रता दिवस होने से तीन दिन की छुट्टियां एक साथ मिल गईं। होटलों की बुकिंग का आलम यह है कि एप पर मिल रही छूट अब खत्म हो चुकी है। शहर के पंचतारा होटल इंडिया इंटरनेशनल गोल्ड कन्वेंशन के कारण पहले ही 11 से 14 अगस्त तक बुक चल रहे हैं।